क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में मुखिया की दबंगई, माई बहिन सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार)। कुटुंबा प्रखंड की पिपरा बगाही पंचायत में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुए बर्बर हमले ने प्रशासन और आमजनता को झकझोर कर रख दिया है। माई बहिन सम्मान योजना के तहत महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करने गई सिंधु देवी की कथित तौर पर पंचायत के मुखिया तौहीद आलम और उनके पिता शौकत अली ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना शनिवार की है जब सिंधु देवी, जो फुलवरिया गांव निवासी अजय कुमार मेहता की पत्नी हैं, मुरौली गांव में योजना के अंतर्गत महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रही थीं। इसी दौरान पंचायत मुखिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। महिला ने बताया कि उसके साथ मारपीट में मुखिया के पिता भी शामिल थे। किसी तरह जान बचाकर भागी सिंधु देवी ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को पेट और सीने में गहरी आंतरिक चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल वह सदर अस्पताल में भर्ती है।

FIR दर्ज, मुखिया पर पहले भी लगे हैं मारपीट के आरोप

घायल महिला ने कुटुंबा थाना में आवेदन देकर मुखिया तौहीद आलम और उनके पिता शौकत अली को नामजद आरोपी बनाया है। थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि तौहीद आलम पर पहले भी मारपीट के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। दो महीने पहले उन्होंने आवास सहायक सुधांशु दुबे के साथ मारपीट की थी। उस समय आरोप था कि मुखिया द्वारा अयोग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके अलावा वर्ष 2017 में 17 C.L.A एक्ट के तहत भी उन पर मामला दर्ज हो चुका है।

कांग्रेस का तीखा हमला

इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “महिला कार्यकर्ता माई बहिन सम्मान योजना के तहत गरीब महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही थीं। उनके साथ की गई मारपीट निंदनीय और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। पुलिस को निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

मुखिया ने बताया राजनीतिक साजिश

वहीं, मुखिया तौहीद आलम ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया से गिरफ्तार कुख्यात बदमाश हिसुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल, पैर में लगी गोली | 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर मुख्यमंत्री का सीधा संवाद, 12 अगस्त को औरंगाबाद समेत कई पंचायतों में होगा विशेष कार्यक्रम | गया में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी | 12 साल की सेवा के बाद उच्च विद्यालय गजाधरपुर से विदा हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, विदाई समारोह में छलक उठीं भावनाएं | गया में दिल दहला देने वाला हादसा: रेल ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम | बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में वृद्ध किसान की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस | गया: गुरी गांव के समीप आहार में डूबने से वृद्ध की मौत, फतेहपुर पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए | बेलागंज प्रखंड में बीस सूत्री समिति की बैठक में उभरा रोष, अवैध नर्सिंग होम और अनाज वितरण पर उठे सवाल | बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बेलागंज दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया पाली गांव का दोबारा निरीक्षण |