क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में दिनदहाड़े युवक को मारी गई गोली, सब्जी खरीदकर लौट रहा था घर; हालत गंभीर, पुलिस कर रही छापेमारी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महीप बिगहा गांव में शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो महीप बिगहा गांव का ही निवासी है।

घटना उस समय हुई जब दीपक नवीनगर बाजार से सब्जी खरीदने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में महीप बिगहा मोड़ के पास उसने एक किराना दुकान पर धनिया पाउडर लेने के लिए बाइक रोकी थी। तभी पीछे से उसका पीछा करते आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली दीपक के बांह में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नवीनगर के मगध मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जमुहार स्थित नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल दीपक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश, सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और नवीनगर थाना प्रभारी मृत्युंजय उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार घायल युवक ने भी अपने फर्द बयान में हमलावरों के नाम बताए हैं, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फर्द बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

आपसी रंजिश में वारदात की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले युवक भी आस-पास के गांवों के ही रहने वाले हैं और पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

फिलहाल इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |