क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में युवक की पिटाई: महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस जांच में जुटी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार) — शहर की सब्जी मंडी में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महापुरुषों के अपमान का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक की पहचान शशिभूषण कुमार, निवासी भारथौली, के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, लेकिन स्थानीय मुखिया संघ अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर टूट पड़ा भीड़

screenshot 20250522 0745127388839278609903659 औरंगाबाद में युवक की पिटाई: महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस जांच में जुटी
मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह

घटना के संबंध में शशिभूषण कुमार ने बताया कि वे सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहे थे, तभी पास में मौजूद एक युवक पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जैसे ऐतिहासिक महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को अस्पताल ले जाया गया, मौके पर जुटी भीड़

मारपीट की सूचना फैलते ही घायल युवक के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग मंडी पहुंच गए और टिप्पणी करने वालों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।

मुखिया संघ अध्यक्ष बोले: समाज अब चुप नहीं बैठेगा

मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा, “शशिभूषण ने जो किया, वह साहसिक कदम है। समाज अब महापुरुषों के अपमान पर चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, और कार्रवाई के अभाव में अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि “महापुरुषों की कोई जाति या धर्म नहीं होती। सभी को उनका समान रूप से सम्मान करना चाहिए। जो लोग नफरत फैलाते हैं, वे समाज के दुश्मन हैं।”

पुलिस ने कहा: फरार हमलावरों की तलाश जारी

नगर थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम को भेजा गया था, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। मामले की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |