क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

तेज रफ्तार बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पांच घायल | एनएच-139 पर हुआ बड़ा हादसा

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250509 wa00577905015108431662648 तेज रफ्तार बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पांच घायल | एनएच-139 पर हुआ बड़ा हादसा

औरंगाबाद (बिहार): पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय मासूम अनुराग कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक अनुराग अपनी मां सुप्रिता देवी और छोटे भाई के साथ अपने ननिहाल उपहरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुप्रिता का भाई एक अन्य दुर्घटना में घायल हो गया था और वह अपने बच्चों के साथ उससे मिलने जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना में सुप्रिता और उसका दो वर्षीय बेटा भी घायल हुए हैं।
इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें कलेर थाना क्षेत्र के बर्दली बिगहा गांव की सीमा देवी, प्रेमचंद चौधरी, गुलाबी देवी और पूराकोठी गांव की शनिचरी देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीमा देवी और गुलाबी देवी पचरुखिया में बेटी के गृह प्रवेश समारोह में, जबकि शनिचरी देवी रोहतास जिले के नासरीगंज स्थित खिरियावां गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

घायलों में ये लोग शामिल

picsart 25 05 09 22 57 59 4696186105263164371198 तेज रफ्तार बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पांच घायल | एनएच-139 पर हुआ बड़ा हादसा

इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें कलेर थाना क्षेत्र के बर्दली बिगहा गांव की सीमा देवी, प्रेमचंद चौधरी, गुलाबी देवी और पूराकोठी गांव की शनिचरी देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीमा देवी और गुलाबी देवी पचरुखिया में बेटी के गृह प्रवेश समारोह में, जबकि शनिचरी देवी रोहतास जिले के नासरीगंज स्थित खिरियावां गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

सड़क किनारे खड़ा था ऑटो, चालक लघुशंका के लिए गया था

20250509 2259095902305633018005693 तेज रफ्तार बस ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मासूम की मौत, पांच घायल | एनएच-139 पर हुआ बड़ा हादसा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ऑटो चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका के लिए थोड़ी दूरी पर चला गया था। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रही एक यात्री बस ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रशासन ने किया त्वरित राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस टीम, जिसमें एसआई ब्रजेश कुमार, एसआई आरती कुमारी और एएसआई सत्येंद्र तिवारी शामिल थे, मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मासूम अनुराग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग
हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर एनएच-139 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने हाईवे पर स्पीड लिमिट लागू करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग भी की।

घटनास्थल पर जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार यादव और मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार ने पहुंचकर प्रशासन के साथ मिलकर राहत और जाम हटाने का कार्य किया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हो सका।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |