Wednesday, July 15

गया जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर कृष्णा नंदन सहाय का निधन इलाज के दौरान हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही गया जंक्शन सहित डीडीयू मंडल एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन डायरेक्टर के एन सहाय के निधन पर गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन डायरेक्टर एक अभिभावक थे, जो हर समय कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को अपना समझकर उसे तुरंत दूर कर दिया करते थे।

आज उनके अचानक इस तरह हम रेलकर्मियों को छोड़ कर चले जाने से मर्माहत हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले पूर्व मध्य रेल मुख्यालय कार्य के सिलसिले में गए हुए थे। जहां से लौटने के बाद उनकी तबियत अचानक खराब होने लगी। जिन्हें पटना के फोर्ड हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद घटना की खबर गया जंक्शन पहुंचते ही रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। ईस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह डीडीयू मंडल के पीएनएम प्रभारी मिथलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह आदि ने स्टेशन डायरेक्टर के एन सहाय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version