Wednesday, July 15

First Voice Desk: बिहार सरकार ने गया शहर का नाम बदलकर गयाजी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला शहर के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जहां कुल 69 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

बोधगया में बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र

मंत्रिमंडल ने बोधगया में बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र के निर्माण को भी स्वीकृति दी। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि बोधगया में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए यह केंद्र पर्यटन को और आकर्षक बनाएगा। स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के तहत 165.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र बौद्ध संस्कृति और ध्यान के अनुभव को बढ़ावा देगा।

सरकार का मानना है कि बौद्ध ध्यान केंद्र के निर्माण से बोधगया में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे राजस्व बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह पहल बोधगया को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में और सुदृढ़ करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version