क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

जिला विधिक सेवा सचिव का दाउदनगर जेल औचक निरीक्षण, कैदियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Join Our WhatsApp Group

Join Now

दाउदनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तान्या पटेल ने शनिवार को अनुमंडलीय जेल दाउदनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय और जेल भ्रमण अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सचिव तान्या पटेल ने जेल के सभी वार्डों का दौरा किया और कैदियों की स्थिति, उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। कैदियों की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने जेल अधीक्षक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

सचिव ने बंदियों से जमानत और अधिवक्ता संबंधी मामलों में भी बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई कैदी निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है, तो वह जेल भ्रमण अधिवक्ता या जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन भेज सकता है, जिससे उन्हें मुफ्त पैनल अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान जेल की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर भी निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम को देखते हुए मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों और अन्य मौसमी रोगों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं और रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। साथ ही, कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि भोजनजनित बीमारियों और असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।

सचिव ने नए कैदियों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे बंदियों की पहचान हुई जिन्हें पैनल अधिवक्ता की आवश्यकता थी, जिसके लिए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |