क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बहादुरपुर में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड के बहादुरपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना उस समय हुई जब खेत में पानी पटाने के दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक टूटकर गिर गया।

मृतकों की पहचान बहादुरपुर निवासी 40 वर्षीय रफीक अंसारी और 50 वर्षीय अनीश कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों किसान मोटर पंप के सहारे अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर खेत में गिर पड़ी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

इसी दौरान गांव के ही संतोष ठाकुर, दोनों को बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

घायलों और मृतकों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी प्रसाद यादव ने रफीक अंसारी और अनीश कुरैशी को मृत घोषित कर दिया। संतोष ठाकुर का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई आकाश कुमार एवं मिथलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे रफीगंज के विधायक नेहालुद्दीन, अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होते ही सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इस दुखद अवसर पर जनसुराज नेत्री सगुफ्ता यास्मीन, आप जिलाध्यक्ष संजय कुमार सैनिक, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा और सोनू कुमार ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |